Monday, June 15
Shadow

राहगीरों की प्यास बुझानेका सहारा बने व्यापारी अभिमन्यु जायसवाल


  • -इ
  • इ+

 

बढ़नी सिद्धार्थनगर।
एक ओर नगर पंचायत बढ़नी में करोड़ों रुपये की लागत से संचालित हर घर जल योजना भीषण गर्मी के दौरान लोगों को पर्याप्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में असफल नजर आई, वहीं दूसरी ओर नगर के निवासी एवं व्यापारी अभिमन्यु जायसवाल ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राहगीरों के लिए निःस्वार्थ भाव से शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था कर मिसाल पेश की है।
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग के निकट अभिमन्यु जायसवाल द्वारा प्रतिदिन शुद्ध ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है। इस सेवा का लाभ स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज से आने-जाने वाले राहगीर भी उठा रहे हैं।
विशेष बात यह है कि अभिमन्यु जायसवाल न तो किसी राजनीतिक दल से जुड़े हैं और न ही किसी चुनावी तैयारी के तहत यह कार्य कर रहे हैं। यह पूरी व्यवस्था उनके व्यक्तिगत प्रयास और सामाजिक सरोकार की भावना का परिणाम है। बिना किसी प्रचार-प्रसार या स्वार्थ के वह लगातार लोगों की प्यास बुझाने का कार्य कर रहे हैं।
नितेश रौनियार, विष्णु अग्रहरि, राजेश गुप्ता, श्री राम, अनीश आदि नगरवासियों का कहना है कि जब सरकारी योजनाएं अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही हैं, ऐसे समय में अभिमन्यु जायसवाल जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामने आते हैं। उनकी यह पहल मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।
गौरतलब है कि भीषण गर्मी में पेयजल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में अभिमन्यु जायसवाल द्वारा शुरू की गई यह निःशुल्क जल सेवा न केवल राहगीरों को राहत पहुंचा रही है, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे रही है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी जनसेवा का बड़ा कार्य किया जा सकता है।

"Interview Nepal!"

यो नेपाली/अंग्रेजी भाषाको डिजिटल पत्रिका हो । हामी तपाईंहरुका सामु छुट्टै महत्वका साथ समाचार पस्कन्छौं । साथै यसमा तपाईंहरुको सुझाव तथा प्रतिक्रियाको अपेक्षा गर्दछौं । ‘सत्य र ताजा समाचार : ईन्टरभ्यु नेपाल’  [Email : [email protected]]

     

प्रतिक्रिया दिनुहोस्

shares